![]() |
सिंह राशिफल वार्षिक राशिफल 2021 |
सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 में एक मजबूत आत्म विश्वास के साथ वर्ष की शुरुआत में खड़े होंगे और यदि आप इसे बरकरार रखते हैं, तो इस साल से बहुत कुछ प्राप्त कर सकेंगे। इस साल खर्च जरूर अधिक होगा, लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक हो जाएगी, जिससे आपकी समस्याएं उत्पन्न नहीं हो पाएंगी। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ हताशा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल रहेगा, इससे आपको असहजता महसूस होगी और आपका मन परिवार से हटने लगेगा, लेकिन यही आप को समझना होगा क्योंकि परिवार से जुड़ कर ही आप स्वयं को परिभाषित कर पाएंगे। सिंह राशि के जातकों को इस साल 2021 में अपने काम के लिए मित्रों से सहयोग मिल सकता है, लेकिन नौकरी में आपको किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए और अपनी मेहनत पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। अंततः यही आपके काम आएगी। विदेश जाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह साल काफी अनुकूल साबित होगा और उन्हें बाहर जाने के मौके मिलेंगे। साल 2021 में आपको एक बात का और ध्यान रखना होगा कि किसी के झगड़े में बिल्कुल भी हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि वह झगड़ा आप पर आ सकता है और आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं, तो यह साल आपके लिए सफलता के रास्ते खोल देगा और आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। अपनी सेहत पर ध्यान बनाए रखें, क्योंकि यदि आप स्वस्थ रहेंगे, तो आप हर काम को बहुत अच्छे से कर सकते हैं। प्रेम और संबंधों के लिए सिंह राशि के जातकों के लिए 2021 की शुरुआत सामान्य रहेगी और इस समय आपको अपने जीवन में कुछ आवश्यक बातों का ख्याल रखना होगा। जिनसे आप प्रेम करते हैं, उन्हें भी अपने समान मानकर उनकी समस्याओं को समझना अति आवश्यक होगा। यदि आप यह सब कर पाते हैं, तो साल का मध्य भाग आपके लिए काफी अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस समय में आपका प्रिय आपके और निकट आएगा और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ने लगेंगी। अप्रैल से लेकर अगस्त के बीच आप अपने प्रेम जीवन में काफी मजबूत समय का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताएंगे। सिंह राशि के वेे जातक जो विवाहित है, उनके लिए साल 2021 दांपत्य जीवन के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है और ऐसी संभावना है कि आपके जीवन साथी की सेहत आपके रिश्तों में समस्या उत्पन्न करें, इसलिए उनकी देखभाल करें और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करें। सिंह राशि के लोगों के लिए 2021 की शुरुआत धन को लेकर मध्यम फलदायक रहेगी, क्योंकि साल के शुरुआती महीनों में आपके खर्चे बहुत अधिक रहने वाले हैं। इन्हें नियंत्रण में रखने के लिए आपको अधिक धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन खुशी की बात यह है कि आपका कोई भी कार्य रुकेगा नहीं, इससे आपको ज्यादा असुविधा नहीं होगी। धन प्राप्ति के उद्देश्य से वर्ष का मध्य भाग अधिक उपयुक्त है। इस समय आपको अनेक ऐसे अवसर प्राप्त होंगे ,जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक रहेंगे। जनवरी, अप्रेल, जुलाई और अक्टूबर के महीने विशेष रूप से अच्छा फल देने वाले साबित होंगे और इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वहीं दूसरी तरफ, फरवरी, मई और सितंबर का महीना कमजोर साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। सिंह राशि के जातकों को साल 2021 में अपना धन निवेश करने से पहले हजार बार सोचना चाहिए, क्योंकि यह वर्ष अधिक धन निवेश के लिए उपयुक्त नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन आप दीर्घ अवधि में निवेश कर सकते हैं। सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए 2021 काफी अनुकूल रहने वाला है और उन्हें उनकी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा, लेकिन एक बात ध्यान रखने की जरूरत है, वह यह कि आपके मन में कई ऐसे विचार भी आएंगे, जहां आप मेहनत से जी चुराने लगेंगे और अपने काम को टालने की आदत डाल सकते हैं। यह आपके लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस आदत से बचकर रहें और अपने काम पर पूरा ध्यान बनाए रखें। साल के शुरुआती महीने आपकी नौकरी के लिए बहुत अच्छे हैं। उसके बाद साल का मध्य भाग अपेक्षाकृत सामान्य है, लेकिन साल का अंतिम हिस्सा आप की पहचान बनाने में मददगार साबित होगा। सिंह राशि के व्यापारी जातकों के लिए 2021 विदेशी संपर्कों से लाभ पाने के लिए अनुकूल रहेगा। इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के काम से आपको काफी लाभ दिला सकता है, लेकिन किसी बड़े निवेश को करने से पहले आपको यह जान लेना आवश्यक होगा कि जहां आप पैसा लगा रहे हैं, उसकी मार्केट में स्थिति क्या है, नहीं तो वह पैसा नुकसानदायक साबित होगा। व्यापार के नजरिए से साल का मध्य भाग अधिक अच्छा है। सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल 2021 अच्छा रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आपने जो मेहनत की है, उसका फल आपको इस वर्ष जरूर मिलेगा। यदि आप किसी तरह की प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो उस नजरिए से भी यह साल आपको सफलता देने वाला साबित होगा। आपकी सरकारी नौकरी की बाधा दूर हो सकती है। अपने प्रयासों को गति प्रदान करें। उच्च शिक्षा के लिए साल के शुरुआती दो महीने बहुत अनुकूल रहेंगे और इनमें आपको अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। यदि आप किसी विदेशी विश्वविद्यालय में दाखिला पाने के लिए उत्सुक हैं, तो उसके लिए साल का मध्य भाग उपयुक्त रहेगा और आपकी इच्छाओं को धरातल मिलेगा। सिंह राशि के सभी विद्यार्थी जातक 2021 में अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आपकी राशि के लोगों के लिए यह वर्ष सेहत के लिहाज से सामान्य फलदायक साबित होगा। एक तरफ आपकी सेहत मजबूत रहेगी और आप मानसिक चिंताओं से भी दूर रहेंगे लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, जो आगे जाकर बड़ी समस्याओं का रूप ले लें। इनमें आपको खासतौर पर अपने पेट और किडनी से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। यदि आवश्यकता पड़े तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें और उसी के आधार पर अपनी दिनचर्या को निर्धारित करें। सिंह राशि के जातक के लिए 2021 का मध्य भाग सामान्य रहेगा और शुरुआती भाग के मुकाबले आपको कुछ राहत मिलेगी,. लेकिन 2021 का अंतिम महीना आपके लिए खुशी के समाचार लेकर आएगा और आपको अपनी समस्याओं से काफी हद तक मुक्ति मिल सकती है। |