![]() |
वृषभ राशिफल मासिक राशिफल अप्रैल 2021 |
वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह कई अच्छी सौगातें लेकर आएगा लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से उलझनें भी पैदा करेगा। स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना होगा वरना इसका असर आपके अन्य कार्यो पर पड़ेगा। करियर में उतार-चढ़ाव के बाद अच्छे परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत और दौड़धूप के बाद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नवम भाव में शनि की उपस्थिति भाग्य को प्रबल बनाएगी। 6 अप्रैल के बाद बृहस्पति का राशि परिवर्तन आगे बढ़ने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन, स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। बात यदि बिजनेस की करें तो प्रारंभिक कमजोरी के बाद आपको अच्छे परिणाम मिलना प्रारंभ होंगे। आपकी राशि में बना अंगारक योग बिजनेस में शुरुआती दिक्कत पैदा करेगा। खासकर यदि आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो साझेदार से विवाद हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने व्यवहार और स्वभाव को नर्म रखना होगा। आर्थिक स्थिति के लिए माह अच्छा है। आपको एक से अधिक साधनों से धन की प्राप्ति होने के योग हैं। अपने कार्य को विस्तार देने से लाभ मिलेगा। आर्थिक संकटों और चुनौतियों से राहत मिलेगी। भूमि, भवन, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। लेकिन ध्यान रखें शुक्र के द्वादश भाव में जाने से भौतिक सुख-सुविधाओं पर बेतहाशा खर्च करने की स्थिति भी बनेगी। माह के मध्य में आय में कमी आएगी। अचानक बड़ी धनराशि की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत डगमगा सकती है। इससे आपको मानसिक कष्ट भी होगा। सप्तम में केतु की उपस्थिति जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। साथ ही सप्तम का केतु पारिवारिक, दांपत्य और वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी परेशानी पैदा करेगा। जीवनसाथी से मतभेद भी उभर सकते हैं। पुराना विवाद चल रहा है तो वह थोड़ा बढ़ भी सकता है इसलिए अपने व्यवहार को संतुलित रखें। संयम से काम लें। |