हिन्दी पंचांग कैलेंडर
राशिफल
दैनिक
मासिक
वार्षिक
कुंभ राशिफल
मासिक राशिफल अप्रैल 2021

कुंभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह कुल मिलाकर अच्छा बीतने वाला है। बीच-बीच में कुछ परेशानियां सिर उठा सकती हैं लेकिन उन्हें दूर करने के आपके सार्थक प्रयास सफल होंगे। इस माह पारिवारिक जरूरतों पर खर्च भी अधिक होगा। साथ ही स्वजनों के साथ घूमने-फिरने, पर्यटन के भी अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी में कई बार तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। आपका मन विचलित भी होगा। नौकरी छोड़ने का मन करेगा लेकिन आप धैर्य रखें, संयम से काम लें। परिस्थितियां जल्द ही अच्छी होंगी। अधिकारियों से बड़ा विवाद हो सकता है। आपके विरुद्ध कोई षडयंत्र भी रचा जा सकता है इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस में भी यही स्थिति रहेगी। साझेदारी में यदि कोई काम किया हुआ है तो विवाद की संभावना है। अनबन के कारण साझेदारी टूट सकती है। बिजनेस को विस्तार देने की योजनाएं धरातल पर उतरने में शक रहेगा। नया कार्य करने से पहले उसके सारे पक्ष अच्छे से सोच-विचार कर लें। जो युवा नए स्टार्टअप प्रारंभ करना चाहते हैं तो अवश्य करें भाग्य साथ देगा। आर्थिक दृष्टि से माह के प्रारंभिक कुछ दिन परेशानी भरे रह सकते हैं लेकिन बात में अच्छी आय होने की संभावना है। खर्च की अधिकता के बावजूद आप पैसों की बचत करने में सफल होंगे। 14 अप्रैल के बाद आय के नए सा्रेत प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आपके द्वादश भाव में शनि-बृहस्पति का योग स्वास्थ्य को कमजोर बना रहे हैं। सीने, फेफड़े, कफ संबंधी रोग परेशान करेंगे। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। किसी भी रिश्ते को स्वीकार करने में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वजनों से चल रहा मनमुटाव काफी हद तक नियंत्रण में रहेगा और आप एक अच्छा समय परिवार के साथ बिताएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।