![]() |
कर्क राशिफल मासिक राशिफल अप्रैल 2021 |
कर्क राशि के जातकों के लिए माह नए अनुभवों वाला रहेगा। अच्छे कार्य ज्यादा होंगे। संयमित और नियमित दिनचर्या से आपका मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों अच्छी स्थिति में रहेगा। इस माह आप धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ ऐसे लोगों से भी आपकी मेल-मुलाकात होगी जो आपको जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए माह उत्तम है। अपने कार्यो को पूर्ण गति देने के लिए की गई मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा लेकिन एकादश भाव में मंगल और राहू की युति वरिष्ठ अधिकारियों से टकराव की स्थिति भी बना रहा जो सीधे आपकी आय को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक तनाव और दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान आपको अपनी बौद्धिक चातुर्य का लाभ लेना है। कारोबारियों की बात करें तो प्रारंभिक परेशानियों के बाद आप बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाने में कामयाब होंगे। कार्य विस्तार की जो योजनाएं पूर्व में बना रखी है वह साकार करने का समय आ गया है। नए स्टार्टअप शुरू करें लाभ होगा। आर्थिक स्थिति इस माह अच्छी रहेगी। कई जगहों से पैसा आने के योग बन रहे हैं। जो लोग विदेशी व्यापार करते हैं उन्हें बड़ा मौका हाथ आने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो थोड़ी परेशानियां आएंगी। पेट से संबंधित रोग आ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। हालांकि माह के शुरुआती दिनों में स्वजनों में मतभेद और अनबन हो सकती है। विवाहितों के दांपत्य जीवन में थोड़ी उठापटक हो सकती है। मिलजुलकर काम करने से समस्याएं दूर होंगी। |