![]() |
मीन राशिफल मासिक राशिफल अप्रैल 2021 |
मीन राशि के जातकों के लिए माह सावधानी से चलने का है। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। भरोसेमंद लोग ही आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। करियर की बात करें तो आप अपने वर्तमान कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे, इसका कारण कार्य में मनमुताबिक सफलता न मिलना है। करियर को आगे बढ़ाने के प्रयास अधिक सफल नहीं होंगे। परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए प्रयास करते रहें। सफलता वक्त आने पर ही मिलेगी। एकादश में अंगारक योग आपकी आय को प्रभावित करेगा। 14 अप्रैल के बाद आपको भाग्य का साथ मिलना प्रारंभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, नए प्रोजेक्ट मिलने से कार्य को गति मिलेगी। जो लोग नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं उनके लिए समय उत्तम है। 14 अप्रैल के बाद से प्रारंभ करें तो लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, आमदनी का फ्लो अच्छा बना रहेगा। बस बड़ा निवेश करने से बचें। भूमि, संपत्ति से लाभ मिलेगा। पुराना निवेश भी लाभ दे सकता है। धार्मिक कार्यो पर खर्च करेंगे। पारिवारिक जरूरतों पर खर्च होगा लेकिन वह खर्च शुभ कार्यो पर होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोई बड़ी परेशानी इस माह नहीं आएगी लेकिन आपको सावधानी रखनी होगी। योग, प्राणायाम नियमित रूप से करें स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा। पारिवारिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। स्वजनों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान के साथ रिश्ते सुधरेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। |