हिन्दी पंचांग कैलेंडर
हलहारिणी अमावस्या

हलहारिणी अमावस्या के दिन हल का पूजन किया जाता हैं इसे मनाने का उद्देश्य किसी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान को धन्यवाद देना होता हैं, इस दिन कुछ ऐसे कार्य भी किए जा सकते हैं जिनसे मानसिक सुख शांति के साथ साथ मनुष्य के पारिवारिक कष्टअ भी दूर होंगे। वही हलहारिणी अमावस्या की रात को पांच लाल फूल और पांच जलते हुए दीये बहती हुई नदी में छोड़ने से धन दौलत का मनुष्य को लाभ प्राप्त होता हैं वही इसके साथ साथ ही धन वृद्धि की संभावना भी बढ़ जाती हैं।
जानिए इस दिन क्या करना चाहिए—
आपको बता दें, कि इस दिन रात को काले कुत्ते को तेल में चुपड़ी रोटी खिलानी चाहिए।, अगर कुत्ता उसी समय रोटा खा लेता हैं तो उससे आपके सभी दुश्म शांत होना शुरू हो जाएंगे। वही रूद्राभिषेक, पितृदोष शांति पूजन और शनि उपाय करने से भी व्यक्ति के जीवन के सभी कष्टा समाप्त हो जाते हैं। वही हलहारिणी अमावस्या के दिन काली चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाना भी शुभ माना जाता हैं ऐसा करने से पाप कर्मों का क्षय होगा। और पुण्य कर्म उदय होगा जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।