ऐसे पूरी हो सकती है धन की कामना

धन, जीवन की उन जरूरतों का विकल्प है, जिनसे हम भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। ऐसे में यदि अपना घर वास्तु के लिहाज से बनवाएं तो जाहिर है आपको अपने नए घर में धन की कभी कमी महसूस नहीं होगी।
इसीलिए घर बनवाते समय कुछ आसान से वास्तु टिप्स जरूर आजमाने चाहिए। जो यहां मौजूद हैं।
रविवार और मंगलवार को गृहप्रवेश न करें।
धन की कामना रखने वालों को अपने घर का निर्माण 6 कोण और शिखर युक्त बनवाना चाहिए।
गरुड़ की आकृति देकर वनवाया गया घर देव कृपा प्रदान कर गृहस्वामी को सुख प्रदान करता है।
अत्यंत घने वृक्ष जैसे अशोक का वृक्ष, नीम का पेड़, आम का पेड़ों से घर घिरा हुआ है तो आरोग्य प्रदान करता है।
चारों दिशाओं में चार द्वारों से युक्त और 11 शिखरों से युक्त घर सभी प्रकार का सुख प्रदान करता है।
बेड़ोल और त्रिमुखी घर आयु और धन का नाश करता है। इसलिए ऐसे घर न बनवाएं।।