दीपावली पर किए जाने वाले उपाय

दीपावली पर किए जाने वाले उपाय

दीपावली की रात्रि में लक्ष्मी पूजन के बाद निम्न मन्त्र की एक माला करे :
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडा ये विच्चे ।
यह प्रयोग दीपावली से आरम्भ करके प्रति दिन करते रहे। सुख समृद्धि हेतु अचूक फल दायी है।
दीपावली को रात्रि में जागरण करते हुए श्री विष्णु सहस्त्रनाम, श्री लक्ष्मी सूक्त, श्री सूक्त, पुरूष सूक्त एवं श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से धन लाभ का मार्ग प्रशस्त होता है।